Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना में फायरिंग कर लूट की घटना को दिया अंजाम

नीमकाथाना पाटन(निंस)।नीमकाथाना के औद्योगिक क्षेत्र में विगत रात्रि को एक किराने की दुकान पर लूट करने आए तीन बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया। नीमकाथाना कोतवाली थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र नीमकाथाना में गोवर्धन सिंह राजपूत की किराने की दुकान है जहां रात को तीन बदमाश बाइक पर उसकी दुकान पर लूट को अंजाम देने आए। जब गोवर्धन सिंह ने विरोध किया तो गोवर्धन सिंह के बायें पांव पर गोली चला दी । गोली की आवाज सुनकर मौके पर गोवर्धन सिंह की बहन पिंकी पहुंची तो बदमाशों ने पिंकी के सर पर बंदूक के बट से वार किया जिससे वह भी घायल हो गई। दोनों को जिला कपिल अस्पताल पहुंचाया गया जहां गोवर्धन सिंह को जयपुर रैफर कर दिया गया । थानाधिकारी कुमावत ने बताया कि इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है वहीं घायल गोरधन सिंह की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उपभोक्ता आयोग, जींद का बड़ा फैसला, डीलर को एसी बदलने या पूरे पैसे वापस करने का आदेश किया जारी