Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कलेक्टर ने किया अपना घर आश्रम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा

नीमकाथाना पाटन, (निंस)। कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बुधवार को श्री ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम नीमकाथाना का अवलोकन किया इस मौके पर महिला सदस्य सुनीता मोदी ने गुलदस्ता भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया। इसके उपरांत कलेक्टर भारद्वाज ने व्यवस्थाओं अवलोकन कर आश्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहने वाले लावारिस एवं विक्षिप्त प्रभुजनों के खाने-पीने, रहने एवं स्वास्थ संबधी व्यवस्थाएं देखी। अपना घर आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुऐ इसे पीडित मानव सेवा के लिऐ श्रेष्ठ और पुनीत कार्य बताया। कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने आश्रम में निवासित प्रभुजनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा सदैव आश्रम के सहयोग के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस पर्व के मौके पर महिलाएं सदस्य सुनीता मोदी, अंजु मोदी, निधि मोदी ने भी प्रभुजनों एवं सेवासाथियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का ये पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य विजय जाखड़ ने श्रीमती भारद्वाज को वीर तेजाजी की तस्वीर भेंट की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी राजवीर यादव अपना घर आश्रम के सचिव
कौशल दत्त शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र मोदी, संदीप चौधरी, सोहन सैनी, मनमोहन सैनी, विजय जाखड़, अशोक शर्मा, राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी आराम सिंह एवं समस्त सेवासाथी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उपभोक्ता आयोग, जींद का बड़ा फैसला, डीलर को एसी बदलने या पूरे पैसे वापस करने का आदेश किया जारी