Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अभिनव राजस्थान पार्टी ने की सीकर में आम सभा

सीकर को सरकार ने सिर्फ संभाग बनाया है, इसका विकास नहीं किया
: डॉ. चौधरी

सीकर । रामलीला मैदान में अभिनव राजस्थान पार्टी की जनसभा आयोजित हुई।अरापा के जिलाध्यक्ष अजीतसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय अभिनव राजस्थान पार्टी(अरापा) का है। अरापा की सीकर संभाग में यह पहली जनसभा हुई है जिसमें संभाग की आम जन से जुड़ी समस्याओं पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि जिस हिसाब से सीकर में शिक्षा का प्रचार प्रसार हुआ है और शिकार शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बना है, उस हिसाब से सीकर को सरकार ने सिर्फ संभाग बनाया है, यहां विकास कार्य नहीं हुए। सीकर में आज भी पीने के पानी की समस्या भयंकर है जो निकट भविष्य में विकराल रूप धारण करने वाली है। यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बहुत गड़बड़ियां हैं प्रदेश समिति सदस्य प्रदीप खान ने बताया कि जहां राजनीतिक पार्टियों अपना राज स्थापित करने की होड़ में लगी है वही अभिनव राजस्थान पार्टी अरापा लोकनीति की नींव को मजबूत करने में लगी है। जोधपुर उपाध्यक्ष कविता चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अब समय आ गया है,जब हम सभी को अपनी पुरानी पार्टियों से जुड़ाव के बारे में पुनर्विचार करना होगा तथा समझना होगा कि परिवार समाज व राष्ट्र का कितना और कैसा विकास हुआ है? साथ ही में अपने आप को जागरूक बनाते हुए असली लोकतंत्र की स्थापना के लिए हवन में अपना योगदान देना होगा। सुनील बिलोरिया (भूतपूर्व फौजी) जिला अध्यक्ष झुंझुनु ने अपनी बात कहते हुए कहा कि पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है क्योंकि हमारी पार्टी धरातल पर आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करती है और हमें अपार समर्थन मिल रहा है। जनसभा में डॉ. के. के. चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में स्वागत भाषण दिया तथा गोविंद गुर्जर महिपाल कड़वासरा, डॉ. एमपी बुडानिया में सभा को संबोधित किया मंच संचालन करते हुए पार्टी महासचिव प्रकाश मील ने सीकर शहर में ट्रैफिक समस्या बारिश के मौसम में पानी भराव की समस्या और भयंकर बिजली कटौती की स्थिति को रखते हुए बताया कि इसके लिए जिम्मेदार लोग सिर्फ अपना चुनाव जीतने की ही जगत में लगे हैं और एक दूसरे की दर विरोधी विचारधारा के लोग को जैसे तैसे अपने साथ मिलने में लगे हैं, उनका आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। अब समय आ गया है इसलिए अरापा इस संबंध में अपना संकल्प पत्र कानूनी तरीके से स्टांप पेपर पर लिखित में देगी। यही नज़रिया अरापा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करते हुए दिखाता है। जनसभा में जगदीश यादव, रामेश्वर बिजारणिया, राजेंद्र पचार के साथ हजारों लोगों का जन सैलाब मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उपभोक्ता आयोग, जींद का बड़ा फैसला, डीलर को एसी बदलने या पूरे पैसे वापस करने का आदेश किया जारी