Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

12 पुलिस थाने करेंगे नीमकाथाना जिले में शांति व्यवस्था  कलेक्टरेट में भी हैलपलाईन शुरू, पुलिस के दस्तावेज में भी हुआ परिवर्तन 

12 पुलिस थाने करेंगे नीमकाथाना जिले में शांति व्यवस्था  कलेक्टरेट में भी हैलपलाईन शुरू, पुलिस के दस्तावेज में भी हुआ परिवर्तन 

नीमकाथाना पाटन,(निंस)। नीमकाथाना जिला बनते ही भोगौलिक स्थित व कानून व्यवस्था बदल गई।साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने दस्तावेज में भी परिवर्तन कर दिया है। जयपुर टाइम्स की टीम ने जानकारी जुटाई तो मिली जानकारी अनुसार नीमकाथाना जिले में पांच तहसील सम्मलित की गई थी। उसमें 12 थानों की पुलिस को भी शामिल किया गया है। शामिल थाने अजितगढ़,उदयपुरवाटी,खेतड़ीनगर,खेतड़ी,डाबला,थोई,
नीमकाथाना सदर,नीमकाथाना ,पाटन(नीमकाथाना),बबाई,मेहाडा,
श्रीमाधोपुर को रखा गया है। सूत्रों के अनुसार जो थाने शुरू नहीं है उनमें जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा। इसके अनुसार राजस्थान पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में भी परिवर्तन कर दिया है।नीमकाथाना जिले की नवनियुक्त कलेक्टर ने भी अपने काम की शुरुआत करते हुए जनता को राहत प्रदान करने के लिए हर शिकायत पर निस्तारण करने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू किया है। जिसमें दिनभर कर्मचारी काम करेंगे और लोगों की शिकायत पर निस्तारण करेंगे। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने भी जिले के हिस्सों में औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। जिले की व्यवस्थाओं को नई उचाईयों पर पहुंचाने के लिए नवनियुक्त कलेक्टर ने विभागों के मीटिंग लेना भी शुरू कर दिया। जिससे विभाग कार्य करने में तेजी दिखाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा