Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए "फतेह मैराथन' 6 अगस्त को 

स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए "फतेह मैराथन' 6 अगस्त को 

सीकर। सीकर संभाग मे इतिहास की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन होने जा रहा है यह जानकारी महिपाल महला ने दी
महला ने बताया की फतेहपुर में प्रदेश कि ऐतिहासिक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी मैराथन होगी। इस की सबसे अच्छी खासियत यह है कि विजेता को रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट बाइक इनाम के तौर पर मिलेगी। इसी तरह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को क्रमश: एक लैपटॉप और एक LED
पारितोषिक के तौर पर दी जाएगी
मैराथन के आयोजक महिपाल महला नेफिटनेस के महत्व को समझाया, "इस डिजिटल दुनिया में युवाओं के लिए शारीरिक फिटनेस को गंभीरता से लेना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका सीधा असर मानसिक फिटनेस पर पड़ता है। स्पोर्ट्स के माध्यम से अपनी‌ मार्ग से भटकी हुई युवा पीढ़ी जो की नशे की तरफ बढ़ रही है उन्हें भी सही मार्ग पे लाया जा सकता है। इसलिए, युवाओं को मैराथन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के का प्रयास है
उन्होंने आगे बताया की मैराथन को हरी झंडी दिखाने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अगस्त 6 के प्रोग्राम में बुलाया गया है।
मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा दिया जाएगा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
महिपाल ने कहा कि उनका उद्देश्य इस मैराथन के माध्यम से युवाओं तक पहुंचना है परंतु इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।
मैराथन 2500 मीटर की होगी। उनका पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क होगा। फ्री रजिस्ट्रेशन www.run4fateh.com
महिपाल महला के साथ वीर तेजा सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम बिजारणियां, वीर तेजा सेना राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन ढाका, मूलचंद चौधरी फतेहपुर, हरलाल सिंह चौधरी, फतेहपुर, रामचंद्र सुंडा ,सतपाल धींवा, सचिन पिलानिया, चुन्नीलाल राड़, महिपाल पूनिया, व जगदीप डोरवाल भी मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उपभोक्ता आयोग, जींद का बड़ा फैसला, डीलर को एसी बदलने या पूरे पैसे वापस करने का आदेश किया जारी