Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार के 4 वर्षो के विकास कार्यों और फ्लैगशिप स्कीम्स की विधानसभावार रिपोर्ट बनाकर 8×4 की फ्लैक्सी स्टैंड सहित 20 दिसंबर तक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें - जिला कलेक्टर

राज्य सरकार के 4 वर्षो के विकास कार्यों और फ्लैगशिप स्कीम्स की विधानसभावार रिपोर्ट बनाकर 8×4 की फ्लैक्सी स्टैंड सहित 20 दिसंबर तक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें - जिला कलेक्टर

सीकर । जिला कलक्टर डॉ अमित यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा बैठक ली तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 दिसंबर को जिले की प्रभारी मंत्री एवं उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री शकुंन्तला रावत की उपस्थिति में होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए सभी विभाग पिछले 4 वर्ष में पूर्ण हुए विकास कार्यों, सरकार की फ्लैगशिप जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पिछले 4 वर्षो की बजट घोषणाओं से संबंधित पूर्ण हुए विकास कार्यों की विधानसभावार रिपोर्ट बनाकर 8×4 की फ्लैक्सी स्टैंड सहित 20 दिसंबर तक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकी 22 दिसंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी तय समय पर आयोजित की जा सके।
जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने 4 वर्षो की समस्त उपलब्धियों की पूर्ण सूचना को तय फॉर्मेट की फ्लैक्सी बनवाकर प्रदर्शनी में अपने विभाग का स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें तथा फ्लैगशिप स्कीम्स के लाभार्थियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी जैसे बड़े विभाग तथा नगर परिषद द्वारा निर्मित बड़े प्रोजेक्ट्स तथा नगर परिषद द्वारा निर्मित ऑडिटोरियम के थ्रीडी मॉडल्स भी अपनी स्टॉल्स में लगवाना सुनिश्चित करें तथा नगर परिषद सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क रखते हुए प्रदर्शनी के लिए निर्धारित स्थान पर साफ-सफाई, टेंट लगाने की व्यवस्था करें।

बैठक में सहायक निदेशक जनसंपर्क कार्यालय पूरण मल, सीपीओ सचिव यूआईटी राजपाल यादव, एसई पीएचईडी चुन्नीलाल भास्कर, एसई पीडब्ल्यूडी महिंदर झाझडिया तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम