Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अम्बेडकर जयंती को लेकर तैयारी बैठक 

अम्बेडकर जयंती को लेकर तैयारी बैठक 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ति को लेकर केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर शशिकांत तेजस्वी की अध्यक्षता में भीम सैनिकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भीम आर्मी के बैनर तले बाबा साहेब की जयन्ति मनाने तथा भव्य रैली निकालने पर सहमती बनी। रैली केन्द्रीय बस स्टैण्ड से शुरू होकर एन.के. लोहिया स्टेडियम में सम्पन्न होगी तथा इस दौरान स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने पर सहमति हुई। बैठक के दौरान एड. तिलोक मेघवाल, रतनलाल नायक, अजय ढ़ेनवाल, गंगाधर लाखन, मनोज रेगर, सुनील गोयल, विजय कटारिया, आसिफ राईन, रतन लाल नायक, मुकेश गोयल, सम्राट दिप ज्वाला दीपक सुंगत, सुरेश गोयल, नंद लाल मेघवाल, सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें। बैठक में सुभाष सिंगाडिया, शिव कुमार रेगर, राकेश मेघवाल, चंपालाल, बजरंग लाल, आदुराम गोयल, मनोज आजाद, विक्की परावा, ललित बेनीवाल, इंद्रजीत, लोकेश, संजय, अनिल विकास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील