Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑनलाइन ठगी का खुलासा करने पर थाना अधिकारी एवं टीम का सम्मान समारोह आयोजित 

ऑनलाइन ठगी का खुलासा करने पर थाना अधिकारी एवं टीम का सम्मान समारोह आयोजित 

राजलदेसर न्यूज़ सर्विस। कस्बे के वार्ड 17 स्थित डागा कुंज में शुक्रवार देर शाम आयोजित सम्मान समारोह में ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा करने पर थानाधिकारी एवं उनकी टीम का सम्मान किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी हुणतमल नाहर ने की। बीओबी के शाखा प्रबंधक कुलदीप सिहाग व कुंदन दाधीच विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर पीड़ित कमल सिंह ने बताया कि गत माह उनकी एक कार मय घरेलू सामान के उनके पौत्र ने राजलदेसर से कोलकाता पहुंचाने के लिए कोलकाता की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। ऑनलाइन बुकिंग करने वाली कंपनी फर्जी निकली। कंपनी ने यहां एक चालक भेजा जो कार में सामान के लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गया। डागा ने बताया कि चालक द्वारा बार-बार रुपयों की मांग करने पर शक हो गया कि कंपनी फर्जी है। जिस पर उनकी पत्नी वीणा डागा ने गत 17 मार्च को राजलदेसर थाने में इस आशय का मामला दर्ज करवायाजिस पर थानाधिकारी ने एक टीम का गठन कर तुरंत कार्रवाही करते हुए दो दिन में ही मोबाइल लोकेशन एवं कॉल डिटेल के आधार पर नई दिल्ली के छत्रपुरा थाना महरौली से कार बरामद कर आरोपी निंबाहेड़ा आगरा निवासी योगेश राजपूत एवं राजलदेसर शिवम शर्मा को गिरफ्तार किया। इस पर डागा कुंज में थानाधिकारी रतनलाल, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप सिंह एवं सुरेश कुमार का माला पहनाकर,शॉल ओढाकर तथा साफा पहनाकर कर कमलसिंह डागा व हुणतमल नाहर ने पुलिस की सक्रियता एवं नेकर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर खींवकरण कुंडलिया, नरपत सिंह, चांदमल खडोलिया, मोतीलाल सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू, देवकीनंदन दाधीच, मदन दाधीच नथमल सेठी, विनायक दुगड़, बजरंग दुगड़,मूलचंद सोनी,मांगीलाल कुंडलिया,संजय बैद,रामगोपाल शर्मा,रामनिवास स्वामी सहित अनेकों कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र लाटा ने किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील