Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल

सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सालासर रोड़ पर सुबह बोलेरो ओर ट्रेक्टर की जबरदस्त भीड़ंत हो गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बूलेंस के स्टाफ ओर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ने इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। जानकारी के अनुसार नागौर तहसील के अलग-अलग गावों के दोस्त सालासर बालाजी जा रहे थे। गंाव लोडसर पहले पेट्रोल पंप के सामने पत्थर से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गयी। बोलेरो में सवार हेतराम जाट (20) निवासी जाठेरा, रामनिवास जाट (20) निवासी बालवा नागौर घायल हो गए। गंभीर घायल हेतराम को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना पर सदर थाने से एएसआई तनसुख राम मौके पर पहुचे तथा हाईवे रख रखाव की क्रेन से दोनों वाहनों को साइड में कराया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील