Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षेत्र में 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, आधे घंटे तक चला बारिश का दौर, किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान, कालूसर स्कूल भवन में आया बरसाती पानी

क्षेत्र में 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, आधे घंटे तक चला बारिश का दौर, किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान, कालूसर स्कूल भवन में आया बरसाती पानी

सरदारशहर। क्षेत्र में अचानक बारिश के साथ 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ओलावृष्टि होने से किसानों की सरसों, गेंहू, जो, इश्बगौळ, चने सहित सब्जियों की फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। वही क्षेत्र के गांव जयसंगसर, कालूसर, उदासर बीदावतान, भैरूसर, सारसर, देराजसर सहित दर्जन भर गांवों में ओलावृष्टि हुई है। जबकि सुबह से मौसम खराब होने के कारण किसान मायूस नजर आ रहे है। वहीं किसानों ने संबधित पटवार मंडल के पटवारियों से सर्वे करने की सूचना दे दी है। एसडीएम विजेंद्रसिंह व तहसीलदार कमलेशसिंह ने बताया कि क्षेत्र में जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है वहां का सर्वे करवाया जायेगा। जिसके लिए पटवारियों को भेज दिया गया।

कालूसर स्कूल में भरा बरसाती पानी

खराब मौसम के कारण गांव कालूसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय में बरसात का पानी भर गया जिसके कारण स्कूल के विघार्थियों की छुट्टी करनी पड़ी। गांव के निजाम खां ने बताया कि विघालय के कमरे जर्जर है। यह कभी भी गिर सकते है जिसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी हुई है। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुरील ने बताया कि स्कूल में पानी आने से कारण व सभी कमरे जर्जर होने के कारण स्कूल के सभी बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील