Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यालय सहायकों ने आईडी बनाने व मानदेय भुगतान करने के लिए सौपा ज्ञापन

विद्यालय सहायकों ने आईडी बनाने व मानदेय भुगतान करने के लिए सौपा ज्ञापन

सरदारशहर। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को विद्यालय सहायकों का अपना मानदेय व आईडी बनाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसीबीईओ अशोक गौड को ज्ञापन सौपा। जितेंद्रसिंह ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में 300 विद्यालय सहायकों को पिछले तीन महिनों से मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होने बताया कि एक सहायक की मासिक मानदेय 10400 रूपए है। 300 सहायकों को तीन महिनों का 93 लाख 60 हजार रूपए मानदेय पेंडिग चल रहा है। जो नहीं मिलने से कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। अगर समय रहते हुए सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा। एसीबीईओ अशोक गौड ने कहा जो आपकी मांग है जिसकी रिपोर्ट बनाकर हमारे उच्चाधिकारियों को भिजवा दी जायेगी। इस मौके पर हनुमानाराम भोभिया, शंकरनाथ सिद्ध, रामलाल भांभू, महेंद्रसिंह, ओमप्रकाश स्वामी, जितेंद्रसिंह, श्रवणकुमार स्वामी, रामकुमार डूडी, श्रवण कुमार स्वामी, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील