Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

घर के निर्माण कार्य पर करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम

घर के निर्माण कार्य पर करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम

सरदारशहर। शहर के गिनाणी बास में शुक्रवार को घर में चल रहे निर्माण कार्य पर करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। आनन-फानन में मजदूर को राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और मामले की जानकारी पुलिस थाने में दी। हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड 3 निवासी इब्राहिम पुत्र अमीनसाह ने रिपोर्ट दी है कि मेरा 22 वर्षीय पुत्र इमरान जो कि गिनाणी बास में चल रहे घर में निर्माण कार्य करने गया था। छत पर काम करते वक्त बिजली की करंट से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आपको बता दें कि मृतक चार भाइयों में तीन नंबर था और मृतक अविवाहित था।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील