Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भानीपुरा पुलिस ने अवैध डोडापोस्त के साथ दो को किया गिरफ्तार, 19 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त

सरदारशहर। तहसील की भानीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुरू किए गए विशेष अभियान ऑपरेशन फलस आऊट व ऑपरेशन हन्टर के तहत भानीपुरा पुलिस ने थाने के सामने मेगा हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पीकअप रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें लहसून भरा हुआ था। लहसून के नीचे 19 किलो 500 ग्राम अवैध डोडापोस्त चुरा से भरे कट्टे मिले। लहसुन की आड़ में डोडा पोस्त चूरा की तस्करी में दो आरोपियों को पुलिस ने बोलेरो सहित डोडापोस्त को जब्त कर परमजीत सिंह पुत्र छोटू सिंह जाति रामदासिया सिख उम्र 23 साल निवासी सूच तहसील फुल जिला भटिण्डा, सोनू कुमार पुत्र दर्शन सिंह जाति धानक उम्र 25 साल निवासी रामपुरा पुलिस थाना रामपुरा जिला भटिण्डा पंजाब को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा, हेडकांस्टेबल दौलतराम, कांस्टेबल जयसिंह, सुरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, हरेन्द्रपाल सिंह आदि शामिल थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील