Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिलाओं को बताया मोटे अनाज का महत्व

महिलाओं को बताया मोटे अनाज का महत्व


पोषण पखवाड़ा आयोजित
चूरू। बाल विकास परियोजना चूरू शहर के अन्तर्गत सैक्टर स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड न. 07 रतननगर में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिला पर्यवेक्षक शशिकला शर्मा ने मोटे अनाज के महत्व के बारे में उपस्थित महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को बताया। महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा मोटे अनाज को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान फिनिश सोसाइटी के रतननगर प्रभारी कुन्दन सिंह ने अंकुरित व मोटे अनाज के महत्व के बारे में बताया और कहा कि ये वर्ष सम्पूर्ण विश्व में मिलेट्स जागरुकता के लिए मनाया जा रहा है। हमारे क्षेत्रा में मोटे अनाज का उत्पादन होने के बावजूद हम इनसे दूर होते जा रहे हैं। इसलिए हमें खाद्यान्न में मूंग, मोठ, चना, बाजरा आदि का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान स्वस्थ बालक, बालिकाओं की स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। प्रथम, द्वित्तीय व तृतीय स्थान पर रहे बालक-बालिकाओं को पारितोषिक के रूप में फलों की टोकरी व खिलौने दिये गये। कार्यक्रम मे राजेश जांगिड़, मनोज शर्मा, मोनू शर्मा, मंजू, मधुमौर, हेमलता, माया, ममता, पूनम, सुमित्रा, जन्नत बानो, अमिता, सुषमा वर्मा आदि ने भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील