Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : निकिता

स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : निकिता

रतननगर में स्वच्छता रैली को पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर ने किया रवाना

चूरू। स्वच्छता में मॉडल बनकर उभर रही रतननगर नगर पालिका में बुधवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर एवं ईओ सत्यनारायण स्वामी ने रैली को रवाना किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर ने कहा कि स्वच्छता देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अच्छी बात है कि रतननगर के लोग इस बात को समझ रहे हैं तथा स्वच्छ, स्वस्थ व साक्षर रतननगर अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण और गीले कचरे से खाद निर्माण जैसी गतिविधियों से रतननगर स्वच्छता के संदेश का वाहक बना है। नागरिकों को आगे भी इसी सक्रियता के साथ काम करना है।

ईओ सत्यनारायण स्वामी ने पालिका में संचालित स्वच्छता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिकतम बेहतर सिविक सेंस के साथ काम करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान फिनिश सोसायटी के कुंदन सिंह, किशन उपाध्याय, पालिका के एसबीएम प्रभारी दिनेश शर्मा, दीपिका चौधरी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील