Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोलने पर ग्राम वासियों ने मनायी खुशी

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोलने पर ग्राम वासियों ने मनायी खुशी

सरदारशहर। तहसील के गांव रामसीसर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोलने पर ग्राम वासियों ने आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर और गुलाल लगाकर गाँव की चौपाल में खुशियां मनायी। इस अवसर पर समाजसेवी श्योनारायन पांडिया ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक अनिल शर्मा के अथक प्रयासों से गांव में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय की स्वीकृति हुई है। इससे गांव का विकास होगा। आसपास के गांवों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा निशुल्क ले सकेंगे। इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों ने विधायक अनिल शर्मा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और आपस में मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रजीराम, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भाटी, मदन, उम्मेद सिंह, महावीर सिंह, सांवरमल प्रजापत, प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील