Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का हरपालसर गांव के सर्वेक्षण के साथ समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का हरपालसर गांव के सर्वेक्षण के साथ समापन

सरदारशहर। शहर के केकेसी पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कि दोनों इकाइयों द्वारा हरपालसर गांव का सर्वेक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के आचार्य डॉ सुमेर सिंह के निर्देशन में इकाई के विभिन्न दलों का गठन किया गया। जिन्होंने घर-घर जाकर वर्तमान सरकार की विभिन्न योजनाओं व वर्तमान में प्रचलित विभिन्न कुरीतियों से अवगत करवाया। गांव में साक्षरता व आर्थिक आंकड़ों का सर्वेक्षण किया गया। इकाई प्रथम के प्रभारी प्रदीप चौहान ने सभी स्वयंसेवकों को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठ से अपने दायित्व को निभाने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के निदेशक किशोर सिंह राठौड़ ने इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक को अपनी जिम्मेदारी से अवगत करवाया। इस दौरान इकाई द्वितीय के प्रभारी जगदीश प्रसाद, खुशबू शर्मा, नरेश कुमार, मालमसिंह व महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील