Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम से विधायक मेघवाल ने मांगा जिला 

सीएम से विधायक मेघवाल ने मांगा जिला 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सौ से अधिक कार्यकर्ता एवं नेता विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और सुजानगढ़-लाडनू को मिलाकर सुजला जिला बनाने की मांग की। साथ में कांग्रेस नेता पुसाराम गोदारा, भंवरलाल पुजारी, सभापति निलोफर गोरी, विधाधर बेनीवाल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार तोदी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता इदरीश गौरी, पूर्व सभापति सिकंदर खिलजी, दिनेश पीपलवा, रूपाराम कस्वा, मनीराम सारण, उपसभापति अमित मारोठिया, फारूख भुट्टा, सकुर राईन पार्षद, आसीफ नसवान पार्षद, अमजद खान पार्षद, सलीम बहलीम, मुंशी चौहान, एडवोकेट सलीम खान पार्षद, लियाकत खान पार्षद, मुकुल मिश्रा, बजरंग सेन, कृष्ण तंवर, मोहासीन खान, आनन्द, इस्माईल खान पार्षद, आसिफ अली चौहान, पार्षद मधु बागरेचा, उषा बगड़ा, पवन स्वामी, आदि ने सीएम से सुजला जिला बनाये जाने की मांग की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश गौरी ने बताया कि सरकार से सकारात्मक संकेत जिले की मांग को मिल रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील