Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी

सरदारशहर। कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय एनएसएस की दोनों इकाइयों का संयुक्त तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर वूमेन सेल की ओर से स्वयं सेविकाओं को महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में राजकीय चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ वंदना भटनागर ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के लिए सजग रहते हुए विभिन्न स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को आह्वान किया कि वह एनएसएस के माध्यम से गोद ली गई बस्ती रामनगर बास जाकर भी महिलाओं को इसके प्रति सजग करें। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मृत्युंजय कुमार पारीक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। महाविद्यालय की व्याख्याता रीना वर्मा, डॉ सरोज चाहर, हर्षा सोनी, प्रियंका पुर्वा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व एनएसएस प्रभारी सुदर्शन गोयल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। व्याख्याता हर्षा सोनी ने डॉ वंदना भटनागर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील