Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओला वृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने में सरकार न करे लापरवाही - मोहित यादव 

ओला वृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने में सरकार न करे लापरवाही - मोहित यादव 

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बहरोड़। विधान सभा क्षेत्र सहित आसपास के अन्य गांवों के लिए 19 मार्च का दिन अत्यंत भयावह रहा। सर्दियों में पड़े पाले के बाद अब ओला वृष्टि जैसी आपदा से किसान टूट चुके हैं। ओला वृष्टि के बाद मोहित यादव अपने युवा साथियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ खड़े नज़र आए। अगले ही दिन मोहित यादव ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए जिला पार्षद राम नरेश , जिला पार्षद मनोज, बहरोड़ के प्रधान सरोज बस्तीराम, डॉ आरसी यादव और काफी संख्या में किसानों ने मिलकर बहरोड़ के SDM को ज्ञापन सौंपा। अपने बयान में मोहित ने कहा कि किसान का दुःख, हमारा दुःख है और हम हमेशा से इनके साथ खड़े हैं। मैं सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि बिना किसी लापरवाही या देरी के इन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील