Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत घीकाका व पुर का दौरा कर आमजन से किया जनसंवाद

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत घीकाका व पुर का दौरा कर आमजन से किया जनसंवाद

अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की परिवेदनाओं को त्वरित निस्तारण करे

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उपखण्ड क्षेत्र कोटकासिम की ग्राम पंचायत घिकाका व पुर का दौरा कर उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ जनसंवाद कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पुर में पेयजल कनेक्शन से संबंधित समस्या के समाधान हेतु पीएचडी के एईएन को निर्देशित किया कि शीघ्रताशीघ्र कनेक्शन करावे । उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया गांव में जिन घरों के उपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है उन्हें शिफ्ट करावे । साथ ही विद्युत के क्षतिग्रस्त खम्भों को व्यवस्थित करे तथा ढीले तारों को कसवाए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित कर मौके पर ही संबंधित परिवारों को पालनहार योजना से जुडवाया। उन्होंने बीसीएमओ को निर्देशित किया कि चिरंजीवी योजना से शेष रहे परिवारों को परिवारों का यथाशीघ्र पंजीकरण करावे । जनसंवाद कार्यक्रम में जिला कलक्टर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में कम्प्यूटर संबंधी उपकरण खरीद हेतु भामाशाह द्वारा 75 हजार रूपये की राशि भेंट की गई जिस पर जिला कलक्टर ने भामाशाह को साधुवाद दिया।
उन्होंने ग्राम पंचायत घीकाका में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में उपस्थित मात्रशक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने सीबीईओ को निर्देश दिये कि विद्यालयों में कम्प्यूटर आदि उपकरणों का सदुपयोग करे जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभांवित हो सके। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान में बालिकाओं के लिए खेल से संबंधित ग्राउंड का निर्माण करवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की परिवेदनाएं स्थानीय स्तर पर निस्तारित की जाए । परिवेदनाओं को किसी भी सूरत में लंबित नहीं रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रभावी रूप से करे । इसका स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करावे। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचावे।
जनसंवाद कार्यक्रम में किशनगढ़बास विधायक दीपचन्द खैरिया, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अशोक, ग्राम पंचायत पुर सरपंच संगीता जैलदार, घीकाका सरपंच कुलदीप एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील