Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

खैरथल। कस्बे की गीता देवी डिग्री महाविद्यालय में दिनांक 18/03/2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी हेम सिंह भड़ाना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ हरगोविंद सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व पंच एवं समाजसेवी रतन लाल रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, राजीव , वंदना व्यास, सुनील कुमारी, गुलशन सैनी, राजेन्द्र मीणा, आरती वर्मा एवं सपना उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील