Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध शराब बनाने के काम आने वाली 1400 लीटर स्प्रिट बरामद सात ड्रमों में भर रखी थी, बहरोड़ से लाई जा रही

अवैध शराब बनाने के काम आने वाली 1400 लीटर स्प्रिट बरामद सात ड्रमों में भर रखी थी, बहरोड़ से लाई जा रही

खैरथल। जिला आबकारी विभाग की ओर से गत रात्रि को इलाके में बड़ी कार्यवाही करते हुए टैंकरों से स्प्रिट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 ड्रमों में भरी 1400 लीटर स्प्रिट जब्त कर खैरथल आबकारी थाने में मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर रात्रि ततारपुर थाना अंतर्गत अजीजपुर के श्याम ढाबे पर गिरोह की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया। वहां खड़े टैंकर की ढक्कन की सील तोड़ कर 7 ड्रम स्प्रिट के भरते आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र उमराव सिंह अहीर निवासी अजीजपुर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह स्प्रिट ग्लोबस बहरोड़ से यूनाइटेड स्पिरिट्स अलवर को जा रही थी कि रास्ते में होटल पर रोककर उक्त गिरोह वारदात को अंजाम देता था। सूचना पर विभाग के अलवर ईस्ट के अधिकारी सतीश कुमार व खैरथल आबकारी अधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने छापा मारा। उक्त स्प्रिट नकली शराब बनाने के लिए खुले बाजार में विक्रय करते थे। उन्होंने बताया कि मौके पर मिले टैंकर में 23 हजार 300 लीटर स्प्रिट भी मौके से बरामद की गई। जिसे भी जब्त करते हुए खैरथल आबकारी थाने में लाया गया। आबकारी पुलिस पकड़े आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील