Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कलक्टर के निर्देशन पर सफाई कर्मचारी को मिली एक ही दिन में नियुक्ति, तो परिवार में छायी खुशी

कलक्टर के निर्देशन पर सफाई कर्मचारी को मिली एक ही दिन में नियुक्ति, तो परिवार में छायी खुशी

- परिवार ने कलक्टर के प्रति जताया आभार

अलवर। जिला कलक्टर के निर्देश पर नगर परिषद अलवर द्वारा सफाई कर्मचारी सुनील कुमार को एक ही दिन में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा 16 मार्च को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुनील कुमार की पत्नी ने अपने पति की 2018 से सफाई कर्मचारी के पद पर लंबित नियुक्ति के संबंध में जिला कलक्टर को अपनी परिवेदना प्रस्तुत की तो जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को परिवेदना की जांच कर तुरन्त निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस पर नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने परिवेदना को गंभीरता से लेते हुए कमेटी के माध्यम से पुन: जांच कर फरियादी की परिवेदना को सही पाया। जिस पर फरियादी सुनील कुमार को सफाई कर्मचारी के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
फरियादी ने बताया कि वर्षों से लंबित परिवेदना का निस्तारण नहीं हो पाने की वजह से उनका परिवार मानसिक व आर्थिक परेशानी झेल रहा था तथा कचरा एकत्रित करने का कार्य करने लग गया था। उन्होंने जिला कलक्टर द्वारा आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई को आम आदमी की समस्याओं को दूर करने वाला अहम कदम बताया। एक ही दिन में नियुक्ति पत्र मिलने पर सुनील कुमार व उनके परिवार ने जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सुनील कुमार पुत्र गुरूदयाल ने वर्ष 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन किया था जिसमें प्रार्थी का चयन हो गया था लेकिन फार्म में संतान संबंधी त्रुटि के कारण प्रार्थी की नियुक्ति रूकी हुई थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील