Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमआर अभियान को सफल बनाने के लिए हुआ वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन

एमआर अभियान को सफल बनाने के लिए हुआ वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन

अलवर। एमआर एलिमिनेशन प्रोग्राम को लेकर ब्लॉक स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट की अध्यक्षता में किया गया।
उन्होंने बताया जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार 15 मार्च को दोपहर 3 बजे एमआर अभियान को सफल बनाने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें एमआर एलिवेशन को लेकर सभी ब्लॉक बीसीएमों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया की माइक्रोप्लान से लेकर लॉजिस्टिक और 9 माह से लेकर 10 साल तक के बच्चे के एमआर मीजल्स रूबेला की वैक्सीन इन सभी बच्चों को मिले कोई भी बच्चा बिना एमआर की वैक्सीन के ना रहे। जिससे अलवर जिले को मिजल्स रूबेला से मुक्त किया जा सके।
जिला कलक्टर अलवर ने सितंबर 2023 तक अलवर को मीजल्स रूबेला रहित बनाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर चिकित्सा विभागए आईसीडीएस विभाग और शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील