Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हिला सप्ताह के अंतर्गत हुई विविध गतिविधियां

हिला सप्ताह के अंतर्गत हुई विविध गतिविधियां

खैरथल। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में कालेज शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रभारी संकाय सदस्य सरस्वती मीणा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण रैली और खेलकूद गतिविधियों में खो खो और रूमाल झपट्टा इत्यादि गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। प्राचार्या डॉ अंजू रानी ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के महत्व को समझाया। खेलकूद गतिविधियों का संचालन दीपक चांदवानी ने किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन साक्षी जैन और राजवीर मीना के नेतृत्व में किया गया। इन गतिविधियों के दौरान संकाय सदस्य डॉ आर के उपाध्याय, डॉ विजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश चंद, विक्रम सिंह, शिवराम, सौम्या बारेठ आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील