Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेलकूद में प्रतिभाशाली लोगों को अवसर दिलाना है हम सबकी ज़िम्मेदारी - मोहित यादव

खेलकूद में प्रतिभाशाली लोगों को अवसर दिलाना है हम सबकी ज़िम्मेदारी - मोहित यादव

बहरोड। मंगलवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव रैवाणा में योगीराज महाराज बाबा रामस्वरूप दास के मंदिर में विशाल भंडारा एवं कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहित यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजकों ने फूल माला और पगड़ी पहनाकर मोहित यादव का भव्य स्वागत किया। मोहित यादव ने मंदिर में धोक लगाकर बाबा से क्षेत्र की सुख शांति का आशीर्वाद माँगा और अपनी नेक कमाई से रु.22000 की राशि भेंट की उन्होंने उपस्थित युवा साथियों के बीच फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और युवाओं को खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और देश का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि जिनमें प्रतिभा है, उन्हें आगे बढ़ने और अवसर दिलाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है भारी संख्या में उपस्थित युवाओं के बीच मोहित यादव ने “अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा” बोर्ड का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहित यादव के साथ पूर्व सरपंच अनिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी टाइगर, सरपंच लीलाराम, सतबीर यादव, राजा, अनिल यादव, डॉ जगत, राजेंद्र यादव, शिवलाल साहब, गजरात सेठ, गजराज डेलिगेट, विक्रम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भव्य स्वागत सत्कार के लिए भाजपा नेता मोहित यादव ने सभी युवा साथियों, ग्रामवासियों एवं मेला आयोजकों का धन्यवाद किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील