Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षो में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए है।
मंत्री जूली अलवर ग्रामीण क्षेत्र के उमरैण ब्लॉक में राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय उमरैण को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत, उमरैण पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत होने पर, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के लोकार्पण तथा अलवर - शाहपुरा माचडी की ओर सडक एवं उमरैण में खेल स्टेडियम निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हित में ऐतिहासिक बजट पेश किया गया जिसका लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है जिससे विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन के हित में फ्लैगशिप योजनाएं संचालित की गई है जिनके माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरैण में एक कमरे तथा बाढ केसरपुर डूंगरी वाली सडक बनवाने की घोषणा भी की। उन्होंने नई पहल करते हुए बेटियों से फीता कटवाकर उद्घाटन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री जूली व उनकी पत्नी गीता जूली का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर खेल अधिकारी सबल प्रतापसिंह, उपप्रधान महेश सैनी, सीबीईओ मधु भार्गव, विकास अधिकारी राजेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ व्यास, संजीव बारेठ, जफरू खान, नरेन्द्र सावित्री मीना, लम्बू बैंसला, सुरज्ञानी मीना, ओमप्रकाश गोलिया, अम्मू खान, भावेन्द्र पटेल, विलायती, जगदीश, निहाल सिंह, अनिल सैनी, सर्वेश सैनी, रामसिंह गुर्जर, पूरण जैतपुरिया, जगजीवन राम, बलबीर सिंह, सैकुल सिंघल, नितिन धाकड, वकील खान सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील