Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खैरथल महाविद्यालय विकास के लिए बैठक

खैरथल महाविद्यालय विकास के लिए बैठक

खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक विकास समिति अध्यक्ष और प्राचार्या डॉ अंजू रानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया, शिक्षाविद् बृजनंदन अवस्थी व जसवंत सिंह आर्य, गणमान्य नागरिक सुरेश चंद गुप्ता, अशोक डाटा, कांग्रेस नेता गिरीश डाटा, अभिभावक सदस्य सुरजीत सिंह, पार्षद मनोज बुराहड़िया , मुन्नी, छात्र प्रतिनिधि हंसराज तथा संकाय सदस्य डॉ रामकिशोर उपाध्याय, डॉ दीपक कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
विकास समिति सचिव डॉ विजय कुमार गुप्ता ने पिछली की मिनिट्स पढ़ी,विविध विषयों के संबंध में हुई कार्रवाई एवं इसकी प्रगति से सभी को अवगत कराया गया तथा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। विधायक दीपचंद खैरिया ने विकास समिति के फंड को बढ़ाने के लिए अभिभावकों एवं जनसहयोग से धन राशि एकत्रित करने की बात कही।
समिति अध्यक्ष एवं प्राचार्या डॉ अंजू रानी ने महाविद्यालय विकास में प्रदान किए गए योगदान के लिए विधायक एवं नगरपालिका तथा सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया प्राचार्या ने महाविद्यालय को लगभग पचास हजार रुपए की राशि से 120 लीटर का आर ओ प्रदान करने के लिए श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल का आभार व्यक्त किया।
विकास समिति के सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए आगे भी पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। बैठक को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील