Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएलएमसी आमुखीकरण कार्यशाला की सफलता पर जताया आभार, माताओ में आई जागृति 

सीएलएमसी आमुखीकरण कार्यशाला की सफलता पर जताया आभार, माताओ में आई जागृति 

अलवर। सामान्य चिकित्सालय अलवर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान की अध्यक्षता में कार्यशाला के पश्चात बैठक आयोजित की गई जिसमे उन्होंने कार्यशाला की सफलता व जिला कलक्टर के सकारात्मक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। जिला कलक्टर ने भी सम्पूर्ण सीएलएमसी टीम को बधाई देकर कर उत्साहवर्धन किया।

सीएलएमसी मैनेजर पूनम मलिक ने बताया कि वर्कशॉप के पश्चात आये जनजागरण से अनेकों माताओं ने मिल्क बैंक आकर संपर्क किया है तथा मिल्क डोनेशन की पहल की है। कार्यशाला में प्रतिभागी चिकित्सा एंव स्वास्थ्य व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्मिक जिसमे विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, रेजिडट चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिर्सस सीएचओ, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि, सीडीपीओ, वोमेन एम्पोवरमेंट प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए एवं सीएलएमसी के कार्यों को आमजन तक जानकारी प्रदान कर उनको लाभान्वित करेंगे तथा स्तनपान व उसमे आ रही कठिनाई को दूर करने में सहयोग करेंगे। सीएलएमसी पर इतने बड़े स्तर पर पहली बार किसी भी कार्यशाला का आयोजन हुआ है जहां एक हजार से भी अधिक लोग प्रतिभागी हुए है। सीएल एम सी से लाभान्वित माताओ ने भी अपने विचार किए साझा
लाभांवित माताओं ने बताया कि जब प्रथम बार बच्चे को दूध पिलाने का प्रयास किया तो दूध पिलाने असक्षमता के कारण बहुत चिंतित हो गयी थी व अनेको प्रकार के विचार मन में आने लगे थे लेकिन मदर मिल्क बैंक की टीम के उत्साहवर्धन व कॉउंसलिंग के कारण हार नही मानी व धीरे-धीरे बच्चे को दूध पिलाने में सक्षम बन सकी तथा हमारे परिवार में किसी भी बच्चे को आज तक दूध नही बनने के कारण पूर्ण दूध नही पिलाने वाले मिथक को भी हमने तोड़ा ।

रहीला खान एक सक्षम मां हैं

राहिला बताती है कि जब मैंने बच्चे को जन्म दिया व दूध पिलाने का प्रयास किया तो मैं असक्षम थी। मैं बहुत चिंतित हो गई थी कि बच्चे का क्या होगा । मुझे मदर मिल्क के बारे में पता लगा तो मैंने संपर्क किया। इनके सहयोग मेरे बच्चे को ही दूध पिलाने में सक्षम नही बनी बल्कि मैंने अन्य बच्चों के लिए भी दुग्ध दान किया, मैं सी एल एम सी की सम्पूर्ण टीम का आभार व्यक्त करती हूं।
सीएल एम सी प्रभारी डॉ अमनदीप गुप्ता ने कार्यशाला में सहयोगी आई डी आई बी बैंक, एईएन एन एच एम संजय वर्मा कॉन्ट्रेक्टर एन एच एम मनोज वर्मा, रोटरी क्लब फोर्ट, स्पेक्ट्रा संस्था, स्टार डाइग्नोस्टिक, सुमन अग्रवाल तथा राजीव गांधी अस्पताल व कार्यालय से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, नर्सिंग एसोसिएशन व विभाग व सभी मीडिया साथियों का आभार व्यक्त किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से की सौहार्द और एकता की अपील