Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

महिला एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
महिला एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन 

अलवर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, अलवर द्वारा महिला एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 मार्च को सांय 4 बजे किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उमराव सैनी, उपाध्यक्ष, एथलेटिक्स संघ अलवर ने किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सबल प्रताप सिंह ने सभी खिलाडियों एवं आगन्तुकों का स्वागत किया व इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
शिवकुमार सैनी, प्रभारी, भारतीय खेल प्राधिकरण, जूडो कोच लक्ष्मी गुप्ता, शारीरिक शिक्षक अजीत सिंह, एथलेटिक्स कोच दिनेश दहिया भी उपस्थिति रहे।
इस प्रतियोगिता में 35 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 80 मीटर एवं 40 मीटर के इन्वेन्ट करवाये गये। जिनमें तनू, निशा, प्रियांशी, जयश्री, पूनम चैधरी, सुमन, मोनिका ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त महिमा चैधरी, अलीशा बानो, नेहा सैनी, मिथलेश मीना, नेहा शर्मा आदि महिला खिलाडियों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की।
निर्णायकों की भूमिका में दिनेश दहिया, एथलेटिक्स कोच एवं शारीरिक शिक्षक अजीत सिंह आदि रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।