Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंडित भवानी सहाय स्मारक प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए संकल्प दिवस मनाया

पंडित भवानी सहाय स्मारक प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए संकल्प दिवस मनाया

राजगढ़। पंडित भवानी सहाय शर्मा स्मारक समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों तथा राजगढ़ शहर के गणमान्य लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके पंडित भवानी सहाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जयकारे लगाए तथा आज 9 मार्च के दिन को भव्य स्मारक बनाने के संकल्प के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने छतरी निर्माण चयन के लिए सिकंदरा जाकर उसे अंतिम रूप दिया संभवत आगामी 21 मार्च 2023 को पंडित भवानी सहाय जल जयंती समारोह के दिन कार्य को पूर्ण होने की उम्मीद है मुख्य संरक्षक प महंत प्रकाश दास महाराज की ओर से छतरी निर्माण कार्य की घोषणा की गई। भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने फाउंडेशन , बिल्लर ,लेंटर, को कंप्लीट करा कर खर्चे की घोषणा की
उपस्थित रहे महंत प्रकाश दास महाराज, दिनेश प्रधान ,बन्नाराम मीणा, राजेश ठेकेदार अध्यक्ष ब्राह्मण समाज राजगढ़, पंडित उदय भान शर्मा , प्रहलादराय सैनी ,एडवोकेट अभिषेक शर्मा, बाबूलाल शर्मा , खेम सिंह आर्य, प्रभु दयाल शर्मा, राजू भैया मददगार, पवन सिंह नरूका, अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मालगाड़ी डिरेलमेंट की जेएजी ने शुरू की जांच, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट