Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

साम्प्रादियक सौहार्द बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

साम्प्रादियक सौहार्द बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

राजगढ़

उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश मीना की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय सभागार राजगढ में आगामी दिवसों में आने वाले त्यौहारों, पर्व, उत्सव शोभायात्रा, रैली इत्यादि के संबंध में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत साम्प्रादियक सौहार्द बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में आगामी त्यौहार होली को मध्य नजर रखते हुए भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सभी को जागरूक रहकर अपने आस-पास के माहौल का ध्यान रखते हुए पुलिस को असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए कहाँ बैठक में सीएलजी सदस्यों ने होली, धूलण्डी पर तेज आवाज में बजाये जाने वाले डीजे से हाने वाले ध्वनि प्रदूषण की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया व रात को 10:00 बजे बाद डीजे बजाने वालो पर प्रतिबंध लगाने तथा धूलण्डी पर शराब पीकर असामजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली हरकतों पर अंकुश लगाने बाबत निवेदन किया इस पर पुलिस उपाधीक्षक ने अतिशीघ्र सभी समस्याओं से निदान दिलाने का आश्वासन दिया बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अंजली जोरवाल, तहसीलदार जुगीता मीना, रामेश्वर दयाल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, राजेश वर्मा थानाधिकारी राजगढ लक्ष्मीनारायण थानाधिकारी थाना टहला राजप्रकाश सिंह, सीएलजी सदस्य संत ज्ञानेश्वर शर्मा, खेमसिंह आर्य,व राजगढ़ के अन्य गणमान्य नागरिक हजारी लाल सैनी, सतीश कुमार गुप्ता, लोकेश रावत, गोरधन लाल सैनी, सुभाष शर्मा, रामरतन ताम्बी, बसंत कुमार गुप्ता, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मालगाड़ी डिरेलमेंट की जेएजी ने शुरू की जांच, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट