Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा सदा ही व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबंध रहती है - गुप्ता

भाजपा सदा ही व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबंध रहती है - गुप्ता


- भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुप्ता का किया स्वागत
अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर दक्षिण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का बुधवार को फल एवं सब्जी मंडी यूनियन के द्वारा भावपूर्ण स्वागत सत्कार किया गया।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को साफा व माला पहनाया गया और उसके बाद उनके अभिनंदन में मिठाईयां बांटी गई। फल सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र छाबड़ा, सचिव पंकज सैनी, रोशन लाल सैनी, सौरव कालरा, राजू झामन, दीनदयाल सैनी, पदम सैनी, अशोक सैनी, राजू धींगरा, हरीश, ठाकुर दास भोजवानी, नीरज सैनी, सतीश छाबड़ा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदा ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पोषित करता रहा है और अब सबका ध्येय देश के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करना है। भारतीय जनता पार्टी सदा ही व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबंध रहती है। हम सदा व्यापारियों के सुख.दुख में मजबूती से खड़े मिलेंगे। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष ने सबका आभार भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा , गिरिश दीक्षित भी साथ रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मालगाड़ी डिरेलमेंट की जेएजी ने शुरू की जांच, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट