Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुर्वेद विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

आयुर्वेद विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

अलवर। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के परिसर में आशा सहयोगिनी, आयुर्वेद नर्स, कंपाउडर के प्रथम बैच का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कॉर्डिनेटर डॉ. उमादत्त शर्मा ने सभी प्रशिक्षर्णियों को प्रकृति संरक्षण एवं पौधारोण हेतु शपथ दिलाई तथा अपने आसपास के सार्वजनिक कार्यक्षेत्र पर पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह चौहान ने सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा प्रशिक्षणार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र में जाकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले कॉर्डिनेटर डॉ. उमादत्त शर्मा, सह कॉर्डिनेटर डॉ. मुकेश चंद प्रजापत एवं टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मालगाड़ी डिरेलमेंट की जेएजी ने शुरू की जांच, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट