Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्पाइसजेट एयरलाइन पर मंडराया आर्थिक संकट; जयपुर दुबई फ्लाइट पिछले 7 दिनों से बंद, आज भी हुई कैंसिल

स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी पर लगातार गंभीर होते जा रहे आर्थिक संकट का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखने लगा है। जयपुर से दुबई के बीच उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पिछले 7 दिनों से लगातार बंद पड़ी है। आज भी जयपुर रोड दुबई के बीच स्पाइसजेट एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल कर दी है। आज स्पाइसजेट ने जयपुर से दुबई जाने वाली और दुबई से जयपुर आने वाली दोनों फ्लाइट्स कैंसिल करने की सूचना जारी की है।

SpiceJet Economic Crisis
SpiceJet Economic Crisis

Jaipur Dubai flight Cancel Update: स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी पर लगातार गंभीर होते जा रहे आर्थिक संकट का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखने लगा है। जयपुर से दुबई के बीच उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पिछले 7 दिनों से लगातार बंद पड़ी है। आज भी जयपुर रोड दुबई के बीच स्पाइसजेट एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल कर दी है। आज स्पाइसजेट ने जयपुर से दुबई जाने वाली और दुबई से जयपुर आने वाली दोनों फ्लाइट्स कैंसिल करने की सूचना जारी की है।

बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइन द्वारा एयरपोर्ट और ग्राउंड-हैंडलिंग सेवाओं के बकाया भुगतान नहीं करने के करण फ्लाइट्स की उड़ानों पर असर पड़ रहा है। वहीं गंभीर आर्थिक संकट से उबरने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइन बोर्ड ने कल यानी 18 नवंबर को अधिकृत शेयर पूंजी में बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी देती है।

जयपुर और दुबई के बीच फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को हो रही है परेशानी

स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार जयपुर और दुबई के बीच चलने वाली फ्लाइट्स कैंसिल करने के कारण एयर यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बता दें कि जयपुर से दुबई और दुबई से जयपुर के बीच काफी संख्या में यात्री फ्लाइट से सफर करते हैं। ऐसे में लगातार सात दिनों से फ्लाइट कैंसिल होने से अब यात्रियों को दुबई की यात्रा के लिए सड़क मार्ग से दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर जाना पड़ रहा है।

बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट SG - 5123 और SG 5124 का दुबई और जयपुर के बीच पिछले सात दिनों से लगातार संचालन ठप्प पड़ा है। शेड्यूल के अनुसार जयपुर से आज शाम 6 बजकर 55 मिनट पर दुबई के लिए फ्लाइट रवाना होनी थी लेकिन एयरलाइन कंपनी द्वारा इसे कैंसल करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं दुबई से उड़ान भरने के बाद शाम 5 बजकर 55 मिनट पर जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट की कैंसिल करने की सूचना भी जारी हो चुकी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

खाटूश्यामजी भक्तों को मिलेगा तीसरा रेल रूट, रींगस का भार घटाने के लिए विकसित होगा नया रेल स्टेशन