Australia Cricket Team : आस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका मैच में आठ साल पहले हुई बॉल टेम्परिंग का जिन्न एक बार फिर से निकल आया है। अब नए खुलासे से केवल आस्ट्रेलिया के कुछ ही खिलाड़ी नहीं पूरी टीम को शर्मसार होना पड़ा है और आस्ट्रेलिया टीम की पूरी रणनीति का खुलासा हो गया है। यह खुलासा किसी ओर ने नहीं बल्कि बॉल टेम्परिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने किया है।
कैमरून बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में बवाल मच गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब इस टीम का आलोचना हो रही है। वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैडपेपर से बॉल टेम्परिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने सालों बाद इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने खुलासा किया कि इस बॉल टेम्परिंग विवाद में सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल नहीं थे बल्कि पूरी टीम से लेकर कोच तक शामिल थे।
हालांकि उस समय बॉल टेम्परिंग के मामले में तीन खिलाड़ी कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा था, लेकिन अब नए खुलासे से पता चला कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बेईमान थी। हालांकि इस मामले को हवा पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में प्रकाशित करके की थी, लेकिन अब सँडपेपर से बॉल टेम्परिंग करने वाले कैमरून बैनक्रॉफ्ट के खुलासे से इस पर मुहर लग गई।
खिलाड़ियों ने इंकार किया
उस्मन ख्वाजा के दावे को वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और पूर्व कोच डेरेन लैहमन ने बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट ही इस पूरे मामले में दोषी हैं। ऐसे में बैनक्रॉफ्ट ने अब 4000 शब्दों में अपनी बात लिखी और बताया कि उस टेस्ट मैच का पूरा सच क्या था, इस मामले में कौन-कौन शामिल था और उन्होंने किसके कहने पर बॉल टेम्परिंग की थी।
कैमरून बैनक्रॉफ्ट को टेम्परिंग के लिए क्यों चुना
कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने खुलासा किया कि उस दिन हुई आस्टेलिया खिलाड़ी व प्रबंधक की बैठक में बड़ा सवाल था कि बॉल टेम्परिंग कौन करेगा। इस पर वॉर्नर ने इस काम के लिए मुझे चुना और वॉर्नर ने कहा कि यह काम वह खुद नहीं कर सकते, क्योंकि पूरी सीरीज के दौरान टीवी कैमरों की नजर उन पर लगातार बनी हुई थी। ऐसे में उन्होंने मुझे सँडपेपर के जरिए गेंद खराब करने को कहा क्योंकि मैं उस समय टीम का नया सदस्य था और ऐसे में टीवी कैमरों की मुझपर ज्यादा नजर नहीं रहती। बैनक्राफ्ट ने कहा कि जब मुझसे पूछा गया कि क्या मैं यह काम कर सकता हूं तो मैं असहज महसूस कर रहा था। मुझे पता था कि यह गलत है, लेकिन मैं एक युवा खिलाड़ी था और टीम में योगदान देना चाहता था। उस समय अगर मुझसे ईंट की दीवार से टकराने के लिए कहा जाता, तो शायद मैं वह भी कर देता। मैं चाहता था कि टीम में मेरी जगह पक्की हो सके।
मीटिंग में टीम के कई सदस्य शामिल थे
बैनक्रॉफ्ट ने कहा, ये मामला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का है, जो आखिर में हम हार गए थे। मैच में हमारी स्थिति अच्छी नहीं थी। टीम मीटिंग में कोच लैहमन के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। सभी इस बात से सहमत थे कि गेंद को हवा में स्विंग कराने के लिए हमें कुछ और करना जरूरी है।