Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रामगढ में राजीविका रूरल मार्ट का शुभारम्भ

रामगढ में राजीविका रूरल मार्ट का शुभारम्भ

राजीविका से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिल रहा है आर्थिक संबल - जुबेर खान

अलवर। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने रामगढ में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित उडान राजीविका रूरल मार्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया ।
मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष खान ने कहा कि यह रूरल मार्ट ग्रामीण क्षेत्र के राजीविका के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से राजीविका की महिलाओं को अपने उत्पादों को विक्रय करके रोजगार के साथ-साथ अपनी आजीविका को भी बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा तथा आमजन को भी इस रूरल मार्ट का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस तरह के कार्यों से महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है जिससे महिलाएं अपने आत्मविश्वास का परिचय देकर स्वावलम्बी बनने की ओर अग्रसर होती है। उन्होंने कहा कि मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से फेडरेशन कार्यालय के लिए जगह एवं उत्पादों के विक्रय के लिए और स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस दौरान राजीविका के जिला प्रबंधक राहुल, नाबार्ड के डीडीएम प्रदीप चौधरी सहित रामगढ क्षेत्र के सभी पांच सीसीएफ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मालगाड़ी डिरेलमेंट की जेएजी ने शुरू की जांच, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट