Ujjain Simhastha : सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सीवरेज व पानी की स्थायी पाइप बिछाने की योजना का मुद्दा सोमवार को फिर एमआइसी की बैठक में छाया रहा। इस बार अनुमानित लागत से काफी कम दर के टेंडरों को मंजूरी और संबंधित विभाग के प्रभारी सदस्य को ही प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी नहीं होने पर बहस हुई। हालांकि लंबी चर्चा के बाद एमआइसी ने दर को स्वीकृत टेंडर को मंजूरी दे दी है।
दर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा गया
दर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा गयामेला क्षेत्र में करीब 400 करोड़ रुपए से सीवरेज और पीएचई की स्थायी पाइप लाइन व संपवेल, पंपिंग स्टेशन, एसटीपी निर्माण होगे। उक्त कार्यों के लिए तीन कंपनियों के टेंडर निर्धारित दर से 15-17 प्रतिशत बिलीव प्राप्त हुए है। सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में आयोजित एमआइसी में योजना की दर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा गया। जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने अत्यधिक बिलीव दर पर सवाल उठाए और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई।
उन्होंने प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पूर्व योजना की विस्तृत जानकारी नहीं देने पर भी आपत्ति उठाई। इसके चलते बैठक में खासी बहस हुई। हालांकि बाद में एमआइसी ने दरों को मंजूरी दे दी है। बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा और स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, एमआइसी सदस्य सत्यनारायण चौहान, रजत मेहता, कैलाश प्रजापत, जितेंद्र कुवाल, योगेश्वरी राठौर मौजूद थे। बता दें कि कुछ महीने पूर्व मेला क्षेत्र में सीवरेज और पानी की लाइन स्थायी रूप से बिछाने व उक्त कार्य यूडीए से लेकर नगर निगम को देने के विषय पर भी एमआइसी में खासी बहस हो चुकी है।


