Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोरखपुर से सूरत और मऊ से मुंबई तक स्पेशल ट्रेन, कोटा, गंगापुर सिटी समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

गोरखपुर से सूरत और मऊ से मुंबई तक स्पेशल ट्रेन, कोटा, गंगापुर सिटी समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Gorakhpur Udhna Special Train : त्योहार एवं अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे विभाग ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेन गोरखपुर-उधना (सूरत) व मऊ-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी। दोनों ही ट्रेन आरक्षित स्पेशल है। गोरखपुर-उधना ट्रेन कोटा मंडल के गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी और भवानी मंडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे सूरत और मुंबई की और यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर-उधना (सूरत)

स्पेशल 18 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन रात 10:30 बजे गंगापुरसिटी पहुंचेगी तथा अगले दिन 12:50 बजे कोटा, 1:53 बजे रामगंज मंडी और 2:16 बजे भवानीमंडी होते हुए सुबह 11:50 बजे उधना (सुरत) पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, बयाना, नागदा, रतलाम, गोधरा, बडोदरा और सूरत सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए है, जिनमें 9 शयनयान और 9 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल है।

मऊ-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन रूट

गाड़ी संख्या 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस आरक्षित स्पेशल 18 नवंबर को रात 8:40 बजे मऊ से रवाना होकर 19 नवंबर को शाम 5:15 बजे बयाना, 6:05 बजे गंगापुरसिटी, 8:15 बजे कोटा तथा 9:26 बजे भवानीमंडी पहुंचेगी। इसके चाद 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन बेलधारा रोड, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोडा, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बवाना, गंगापुरसिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरिवली सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान तथा 4 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल किए गाए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में पशुधन निरीक्षक ने कार्यालय में दी जान, सुसाइड नोट में दो अधिकारियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप