Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में नए भवन में शिफ्ट हुए SDM, तहसील कार्यालय, 28 गांवों के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में अब एसडीएम व तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं। यहां तहसील कार्यालय को लंबे समय से बीडीपीओ कार्यालय में चलाया जा रहा था। ऐसे में पटवारियों के लिए दूसरे स्थान पर बैठने की व्यवस्था थी। इससे तहसील के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों के लोगों को परेशानी रहती थी।

New SDM Office Panipat
New SDM Office Panipat

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में अब एसडीएम व तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं। यहां तहसील कार्यालय को लंबे समय से बीडीपीओ कार्यालय में चलाया जा रहा था। ऐसे में पटवारियों के लिए दूसरे स्थान पर बैठने की व्यवस्था थी। इससे तहसील के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों के लोगों को परेशानी रहती थी।

अब सरकार ने बीडीपीओ कार्यालय के पास ही मांडी रोड पर सवा दो एकड़ में 9.74 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कार्यालय के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण किया है। ऐसे में तहसील कार्यालय को अब इस नए भवन में किया गया है।

इसके साथ ही उपमंडल अधिकारी यानी एसडीएम का कार्यालय भी तहसील कार्यालय के भवन में ही इसी भवन में दूसरी मंजिल पर बना दिया गया है। यह कार्यालय पहले रेस्ट हाउस में चल रहा था। इससे लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

क्योंकि नए तहसील कार्यालय में तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार, कानूनगो के अलवा सभी 28 गांवों के पटवारी भी एक ही जगह बैठेंगे। इससे जहां राजस्व विभाग संबंधित सभी कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे, वहीं अन्य प्रशासनिक कार्य भी यहीं होंगे। अब इसाराना उपमंडल में आने वाले सभी 64 गांवों के लोगों को यहां सेवाएं मिल सकेंगी।

यहां कार्यालय को पूरी तरह से शिफ्ट करने के लिए एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने भवन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि नए भवन में कुछ काम अभी तक बाकी हैं। जैसे पेयजल की सुविधा दी जानी है। इसके अलावा लाईट के साथ-साथ फॉल सिलिंग का काम बचा है। ई दिशा केंद्र और पार्किंग का काम भी अभी होना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पत्र लिखा जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राहुल बोले पापा की गोद में बैठती थी मम्मी, मां सोनिया गांधी की किताब लांचिंग पर खोले परिवार के कई राज