Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने रखे 9 प्रस्ताव, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा कनेक्टिविटी होगी मजबूत

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस दौरे के दौरान भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में कुल 9 प्रस्ताव आसियान शिखर सम्मेलन में रखे हैं। इन प्रस्ताव के तहत मोदी ने भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मुफ्त ई विजा और समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव के साथ साइबर ट्रेनिंग का प्रस्ताव भी रखा है।

Asean-India Summit 2026
Asean-India Summit 2026

Asean-India Summit 2026: फिलिपींस में हो रहे शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मनीला पहुंचे हैं। मोदी ने फिलीपींस दौरे के दौरान भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में कुल 9 प्रस्ताव आसियान शिखर सम्मेलन में रखे हैं। इन प्रस्ताव के तहत मोदी ने भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मुफ्त ई विजा और समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव के साथ साइबर ट्रेनिंग का प्रस्ताव भी रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज आसियान भारत शिखर सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा और खनिजों में सहयोग का प्रस्ताव, अंतरिक्ष तकनीक और उससे जुड़ी नई खोज को बढ़ावा देने हुए हेतु स्पेस हैकाथॉन का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत यूथ कनेक्ट पहल शुरू करने के लिए युवा संपर्क कार्यक्रम प्रस्ताव, आसियान देशों के छात्रों को नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मदद का प्रस्ताव और दोनों पक्षों के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए क्रिएटिव पार्टनरशिप का प्रस्ताव आसियान शिखर सम्मेलन में रखा।

फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने किया मोदी का स्वागत

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मनीला पहुंचे। भारतीय प्रधानमंत्री का फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो द्वारा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के साथ क्षेत्रीय शांति को लेकर भी विशेष चर्चा की जा रही है।

भारत और थाईलैंड के बीच व्यापार, रक्षा और सुरक्षा कनेक्टिविटी होगी मजबूत

आसियान शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चारनवीराकुल ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को लेकर विशेष चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और थाई पीएम ने भारत और थाईलैंड के बीच व्यापार रक्षा और सुरक्षा कनेक्टिविटी मजबूत करने को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर अनुतिन चारनवीराकुल शुभकामनाएं दी।

क्वॉड नेताओं की हुई हाई लेवल मीटिंग

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज क्वॉड नेताओं के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची ने भाग लिया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी सख्त बताया। मनीला में आज क्वॉड नेताओं की हुई हाई लेवल मीटिंग में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। आसियान-भारत और ईस्ट-एशिया सम्मेलन के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा भी हुई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में सड़क हादसा: इंग्लैंड के पर्यटकों से भरी बस पलटी, महिलाओं समेत 7 घायल