Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उदयपुर में सजेगी किस्सागोई की महफिल, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, काजोल समेत दिग्गज सुनाएंगे कहानियां

उदयपुर में सजेगी किस्सागोई की महफिल, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, काजोल समेत दिग्गज सुनाएंगे कहानियां

Udaipur Storytelling Festival : राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में देश व विदेश के दिग्गजों की महफिल सजने वाली है। इस महफिल में वालीबुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी, काजोल देवगन सहित देश व विदेश की जानी मानी हस्तियां शामिल होगी। तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आठवां संस्करण 8 से 10 जनवरी 2027 तक होगा। इसमें किस्सागोई की महफिल सजेगी। जहां पर कहानियां केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जिंदगी के अनुभवों, भावनाओं और समाज को समझने का जरिया भी है। इन्हीं कहानियों को सुनने-सुनाने की सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत करेगी।

इसमें सिनेमा, साहित्य, कला और सैन्य जगत की जानी-मानी हस्तियां अपनी कहानियों से श्रोताओं को रूबरू कराएंगी। उदयपुर टेल्स की सह-संस्थापक सुष्मिता सिंघा ने बताया कि इस बार अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अभिनेत्री काजोल देवगन, मीता वशिष्ठ, आकाश खुराना और लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह (सेवानिवृत्त) सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इनके अलावा दिव्य निधि शर्मा, वलेंटीना त्रिवेदी, मधुर शर्मा, आर्थी मुथन्ना, हिमांशु बाजपेयी, चिन्मयी त्रिपाठी, पृथ्वीराज चौधरी, अनीशा मोटवानी, जयश्री और सिमरन नागवानी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार कैरेबियाई किस्सागो बैडेन प्रिंस पहली बार भारत में प्रस्तुति देंगे।

वे बच्चों और बड़ों के लिए विशेष सत्र आयोजित करेंगे।

बच्चों और नई प्रतिभाओं को भी मंच महोत्सव में नए कलाकारों को अवसर देने के लिए 'जमघट' नाम से ओपन माइक सत्र होगा। बच्चों के लिए कहानी सुनाने की प्रतियोगिताएं भी होंगी। कला के क्षेत्र में लंबे समय 'मास्टर स्टोरीटेलर्स' सम्मान से से योगदान देने वाले दो किस्सागो को नवाजा जाएगा।

एआइ के दौर में भावनाओं का संगम

आयोजकों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में आमने-सामने बैठकर कहानी सुनने की परंपरा का महत्व और बढ़ गया है। इसी अनुभव को खास बनाए रखने के लिए वयस्कों के सत्रों में श्रोताओं की संख्या 350 से 400 तक सीमित रखी जाएगी। महोत्सव में रोमांस, इतिहास, रहस्य, डरावनी कहानियां, रोमांच, दास्तानगोई और लोक कथाओं जैसी विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी।

बंदी भी बनेंगे कहानीकार

फेस्टिवल में समावेशिता को विशेष महत्व दिया गया है। आयोजक सलिल भंडारी के अनुसार इस बार उदयपुर सेंट्रल जेल के बंदी भी कलाकारों के साथ मंच साझा करेंगे। वे अपनी जिंदगी के अनुभवों पर आधारित कहानियां और संगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ दृष्टिबाधित विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी भागीदारी का अवसर मिलेगा। सत्रों में सांकेतिक भाषा की सुविधा भी रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने रखे 9 प्रस्ताव, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा कनेक्टिविटी होगी मजबूत