Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक से बहादुरगढ़-दिल्ली हाईवे 359 करोड़ से होगा अपग्रेडेशन, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

रोहतक से बहादुरगढ़-दिल्ली हाईवे 359 करोड़ से होगा अपग्रेडेशन, नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

Rohtak-Delhi route Upgradation : हरियाणा को रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 9 यानी NH-9 का सफर अब ओर सुपरफास्ट होने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को अपग्रेडेशन करने की मंजूरी दी गई है। इस मार्ग से अपग्रेडेशन होने से जहां पर हरियाणा के कई जिलों को लाभ मिलेगा, वहीं पंजाब से आने वाले ट्रैफिक को भी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को अपग्रेडेशन करने के लिए 359 करोड़ रुपये मंजूर किए है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स के माध्यम जानकारी दी कि एनएच 44 का 12.4 किलोमीटर लंबे 6-लेन वाले मुख्य कैरिजवे और सर्विस रोड के अपग्रेडेशन करने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 359 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली-रोहतक हाईवे को उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बार्डर तक 12.4 किलोमीटर को अपग्रेडेशन किया जाएगा।

एनएच 9 एक महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग है, जो दिल्ली को बहादुरगढ़, रोहतक, हांसी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के साथ सीधे पंजाब को जोड़ता है और इसी मार्ग पर एनएच 352 के माध्यम से दिल्ली को रोहतक, जींद होते हुए पंजाब के पटियाला मार्ग को जोड़ने का काम करता है।

यह पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, नांगलोई, मुंडका और टिकरी बॉर्डर जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरता है। यहां से काफी मात्रा में क्षेत्रीय, उपनगरीय और औद्योगिक ट्रैफिक गुजरता है, जो दिल्ली के पश्चिमी बाहरी इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

सड़क को अपग्रेड करने के साथ बनेंगे सर्विस रोड

एनएचएआई द्वारा मंजूर किए गए उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बार्डर तक सड़क को मजबूत बनाया जाएगा और इसके साथ बेहतर सर्विस रोड कनेक्टिविटी और बेहतर जंक्शनों के जरिए पूरी तरह बदल देगी। इन सुधारों से सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा अधिक सुगम और तेज होगी, लंबे समय में रखरखाव की जरूरत कम पड़ेगी और दिल्ली तथा आसपास के औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

फरीदाबाद, पलवल, मथुरा और आगरा के बीच बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी, केंद्र ने मंजूर किया 1123 करोड़ का प्रोजेक्ट