अलवर। जिला कलेक्टर के नवाचार 'अभियान सेहत के तहत अलवर जिले में समस्त आंगनबाडी एवं राजकीय तथा गैर राजकीय विद्यालयों में नामांकित बच्चें तथा आंगनबाडी व स्कूल से छूटे हुए (जन्म से 18 वर्ष आयु वर्ग) समस्त बच्चों व किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य एवं पोषण जांच स्क्रीनिंग के माध्यम से की जा रही है जिसमे मुख्य रूप से कुपोषण, एनिमिया सभी प्रकार की गंभीर एवं जन्मजात बीमारियो की मिशन मोड पर की जा रही है।
बच्चों के इलाज हेतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 28 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ, तिजारा, बहरोड, राजगढ पर आयोजित हुए कैम्प में 561 बच्चों का उपचार किया गया एवं गम्भीर बिमारी से ग्रसित होने पर 7 बच्चों (2 सीएचडी, 2 कान बहने, 2 भाषा सम्बंधि विक्रार, 1 अन्य), को उच्च चिकित्सा संस्थान पर रैफर किया गया।
जिनमें मुख्य रूप से 96 बच्चों को अनिमिया, 93 बच्चों को चर्म रोग, 69 बच्चों को कान बहना, 99 बच्चों को दंत विकार, 111 बच्चों को दृष्टि विकार तथा 96 बच्चों को अन्य रोग से ग्रसित होने पर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं उपचार दिया गया।
सीएचडी बिमारी से ग्रसित बच्चा शुभम पुत्र रवि निवासी गॉव बरवाड़ा ब्लॉक लक्ष्मणगढ का 25 फरवरी को इंडस हॉस्पिटल जयपुर में निःशुल्क सर्जरी करवाई गई बच्चा अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
अलवर
आयोजित हुए कैम्प में 561 बच्चों का किया गया उपचार


