कल का मौसम: देश के कई राज्यों में 16 नवंबर को एक बार फिर मौसम पलटी मार सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दक्षिणी भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती तूफान बनने की संभावना है। जो 17 नवंबर को और अधिक तीव्र होकर प्रचंड रूप धारण कर सकता है। जिसके चलते दक्षिणी भारत के आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और तमिलनाडु जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तरी भारत के कई राज्यों में कल देखने को मिल सकता है मौसम में बदलाव
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तरी भारत के कई राज्य में कल मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो कल उत्तरी भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब कल तक सक्रिय होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो हो सकता है। इस चक्रवाती तूफान के 17 नवंबर को और भी विकराल रूप लेने की संभावना है। इस तूफान की गति कल 80 से 100 किलोमीटर तक पहुंचाने की संभावना है। जिसे दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश राज्य में मौसम विभाग द्वारा 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 18 और 19 नवंबर को चक्रवर्ती तूफान के असर से तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 19 नवंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को मौसम विभाग द्वारा तट पर लौटने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य में 17 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में कल ज्यादा क्षेत्रों मौसम साफ रहने का अनुमान है।


