Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

463 किमी तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट देते रहे चेतावनी, नहीं सुनी गई बात, अब होगी जांच

463 किमी तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट देते रहे चेतावनी, नहीं सुनी गई बात, अब होगी जांच

Vande Bharat Brake Failure : देश में सबसे सुपरफास्ट सफर तय करने वाले रेलवे विभाग की वंदे भारत ट्रेन में लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पर वंदे भारत ट्रेन फेल ब्रेक के साथ 463 किमी तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ती रही और ब्रेक फेल का पता चलते ही लोको पायलट लगातार चेतावनी देते रहे, लेकिन इसकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।

गनीमत यह रही कि ब्रेक फेल में दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन जब इस लापरवाही का पता चला तो रेलवे विभाग ने जांच के आदेश दे दिए। अब इस मामले में लापरवाही करने वाले रेल अधिकारियों की जांच शुरू हो गई है। हालांकि मामला लगभग एक माह पहले का है, लेकिन यह लापरवाही अब बाहर निकलकर आई है।

बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर को झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के झांसी तक मालगाड़ी के इंजन की मदद से खाली 'चेयर कार' ट्रेन को ले जाया जा रहा था।

वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार रेलवे कर्मचारी ट्रेन के माध्यम से ब्रेकिंग सिस्टम को इंजान को साथ ठीक से नहीं जोड़ पाए थे और लगातार चेतावनी के बावजूद उसको नजरअंदाज करते रहे और ट्रेन लगातार अपने गतंव्य पर दौड़ती रही। रेलवे परिचालन में लापरवाही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।

डिविजनल रेलवे मैनेजर ने लापरवाही करने वालों की पहचान के आदेश

रांची के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने इस घटना के जांच के आदेश दिए है। सात नवंबर को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। आदेश के अनुसार, हटिया से रवाना होने के बाद लोको पायलट ने 'ब्रेक पावर टेस्ट' किया और पाया कि ब्रेकिंग सिस्टम बहुत ही खराब स्थिति में था।

रांची पहुंचने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को एक लिखित शिकायत दी, लेकिन ट्रेन को आगे जाने दिया गया। मुरी स्टेशन से ट्रेन को आगे ले जा रहे एक दूसरे लोको पायलट ने भी संबंधित कंट्रोलरों को सूचित किया कि ब्रेक पाइप (BP) का प्रेशर कम करके ब्रेक नहीं लगाए जा पा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जब ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन पहुंची तो अधिकारियों ने रेक की जांच की। जांच में सामने आया कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम को अलग (आइसोलेट) कर दिया गया था, जिससे वे काम नहीं कर रहे थे। रेलवे के अनुसार शुरुआत जांच मे इस लापरवाही में कोच और वैगन मेंटेनेंस स्टाफ, सेक्शन और ट्रैक्शन कंट्रोलर्स और ट्रेन क्रू की लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि मेंटेनेंस स्टाफ ट्रेन रवाना होने से पहले ब्रेकों की भौतिक जांच करने में विफल रहा, जबकि क्रू का वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम से अनजान होना भी इस चूक का एक कारण बना।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में कोटा का वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन