Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

52 वर्षों से लोकप्रियता के शिखर पर बना हुआ है किशोर-लता का यह गाना, 70 के दशक में रेडियो और टेप-रिकॉर्ड पर जमकर मचाया था धमाल

Old Evergreen Song
Old Evergreen Song

Old Evergreen Song: किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में बने पुराने सुपरहिट हिंदी गाने लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं। 70 के दशक में राजेश किशोर और लता की आवाज में बने सुपरहिट हिंदी गाने ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' रेडियो और टेप रिकॉर्ड पर ऐसा धमाल मचाया था, जो कई दशक बीत जाने के बाद भी छाया हुआ है। 70 के दशक को हिंदी संगीत के गोल्डन पीरियड के रूप में याद किया जाता है। उस दौर में लता-किशोर के सदाबहार गानों के हिंदी सिनेमा के इतिहास में लोकप्रियता के मामले में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो आज तक नहीं टूट पाए हैं।

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की जोड़ी ने वैसे तो 70 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट गाने (70's Hit Song) दिए थे, लेकिन ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' में इनकी आवाज का जादू आज भी लोगों पर बरकरार है। भले ही सुरों के सरताज लता मंगेशकर और किशोर कुमार आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन इनकी आवाज में बना यह सदाबहार गाना आज भी लोगों को उनके गोल्डन पीरियड की याद दिला देता है।

‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' गाने ने देश के हर गांव-शहर तक पहुंचा दी थी किशोर-लता की आवाज

राजेश खन्ना और मुमताज के खूबसूरत अभिनय से सजे ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' सदाबहार सुपरहिट गाने ने किशोर कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज को देश के हर गांव-शहर तक पहुंचा दिया था। किशोर-लता की जादुई आवाज और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के दिल को छू लेने वाले अभिनय के साथ मुमताज की खूबसूरती के चलते यह गाना पिछले 52 वर्षों से सुपरहिट बना हुआ है। पुराने दौर में देश के हर शहर से लेकर गांव तक इस गाने ने धूम मचा दी थी। आज के दौर में भी पार्टियों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के संगीत से सजा यह गाना खूब बजता है।

52 वर्षों से बना हुआ लोकप्रियता के शिखर पर

पुराने संगीत को सुनने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों का ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' सदाबहार गाना आज फेवरेट बना हुआ है। सन् 1976 में रिलीज हुई ‘रोटी' फिल्म के लिए बनाया गया यह सदाबहार गीत पिछले 5 वर्षों से लोकप्रियता के शिखर पर बना हुआ है। 70 के दशक के सुपर-डुपर हिट गाने ‘गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर' के बोल आनंद बख़्शी जी ने तैयार किए थे। आनंद जी के लिखे दिल को छू लेने वाले बोल आज भी पुरानी दौर की यादें ताजा कर देते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के 15 जिलों के किसान, पशुपालकों पर सरकार की धनवर्षा, 9321 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान