Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीवाली के जाते ही सोने की कीमतें हुई तेजी से धड़ाम, 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने और बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से गोल्ड की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट गोल्ड की कीमतें गिरावट के साथ अक्टूबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

Gold Rate
Gold Rate

Gold Rate: सोने की कीमतों में दीपावली की बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज की गिरावट के साथ सोने के दाम पिछले सात महीना के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज 13 नवंबर शुक्रवार को 1808 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज हुई गिरावट के बाद पहली बार 24 कैरेट सोने की कीमतें 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गई हैं। 24 कैरेट सोने की कीमतें आज गिरावट के साथ 1.38 लाख प्रतिशत ग्राम से घटकर 1,35,844 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने और बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से गोल्ड की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट गोल्ड की कीमतें गिरावट के साथ अक्टूबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। स्पॉट गोल्ड की कीमतें आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.7% की गिरावट के साथ 3,881.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं।

सोने के साथ आज चांदी की कीमत में भी बड़ी की रोड दर्ज की गई है। IBJA की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतें आज 3,540 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ 1.81 लाख से घटकर 1.77 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। बता दें कि दीपावली के त्यौहार के बाद सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने चांदी के दाम

देश के बड़े शहरों में आज सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,640 रुपए प्रति 10 ग्राम, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,490 रुपए प्रति 10 ग्राम, मप्र की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,540 रुपए प्रति 10 ग्राम और राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,640 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं रायपुर, चेन्नई और कोलकाता में आज 13 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,38490 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के 15 जिलों के किसान, पशुपालकों पर सरकार की धनवर्षा, 9321 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान