Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

16 साल बाद रोहित-विराट दूसरी बार जीरो पर हुए आउट, भारत-न्यूजीलैंड मैच में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली 16 साल बाद दूसरी बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले 16 अगस्त 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बिना खाता खोलें जीरो के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 244 रनों से जीतकर रनों के हिसाब से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Ind-Nz Match Records
Ind-Nz Match Records

Ind-Nz Match Records: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी सी लग गई। आज का मैच भारत को एक बुरे सपने के रूप में और न्यूजीलैंड टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में याद रहेगा। आज का पूरा दिन न्यूजीलैंड टीम के नाम रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 333 रन बनाए।

वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम आज ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली 16 साल बाद दूसरी बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले 16 अगस्त 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बिना खाता खोलें जीरो के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए थे।

भारत-न्यूजीलैंड मैच में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 244 रनों से जीतकर रनों के हिसाब से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैट हेनरी आज जीरो रन खर्च कर तीन विकेट लेने वाले गेंदबाजों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कर लिया है। भारत की आज के मैच में हुई हार रनों के हिसाब से इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गई है।

हेनरी 12 पारियों में भारत के खिलाफ चार से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वनडे में 100 से कम स्कोर पर आउट होने वाली लिस्ट में आज का मैच छठे नंबर पर दर्ज हो गया है। हेनरी पांच से अधिक विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

आठ भारतीय बल्लेबाजों का स्कोर नहीं पहुंचा पांच रन से ऊपर

भारतीय बल्लेबाज आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। भारतीय टीम के आठ बल्लेबाज आज के मैच में छह रन से काम के स्कोर पर आउट हुए। इनमें से रोहित शर्मा, विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

वहीं रोहित शर्मा के साथ पहली बार इंटरनेशनल वनडे मैच में मैदान पर ओपनिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र पांच रन बनाए। इसके अलावा आकिब नबी ने 5, गुरनूर ब्रार ने 2 और कुलदीप यादव ने एक रन बनाया। आज के मैच में ईशान किशन ने सबसे अधिक 53 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रनों की पारी खेली। वहीं अर्शदीप सिंह जीरो रन के साथ नॉट आउट रहे। आज भारत को मिली शर्मनाक हार में कुल मिलाकर पूरी भारतीय टीम का योगदान रहा है। वहीं ऋतुराज गायकवाड को आज का कम बैक मैच जिंदगी भर बुरे सपने के रुप में याद रहेगा।

आज के मैच के हीरो मैट हेनरी बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आज एक दिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजी करने से पहले सब यही सोच रहे थे कि आज विल यंग प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे। लेकिन चोट से उभरने के बाद वापसी करने वाले मैट हेनरी ने पूरे समीकरण बदल दिए। विल यंग की 125 रन के साथ शानदार शतकीय पारी के बावजूद मैट हेनरी को आज में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हेनरी दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने बिना रन दिए तीन विकेट हासिल किए हों। हेनरी ने बिना कोई रन खर्च करे रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज कर यह इतिहास रचा और 6 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

हेनरी ने विराट कोहली सहित चार बल्लेबाजों को किया क्लीन बोल्ड

हेनरी नामक यह तुफान जैसे-जैसे आगे बढ़ाओ वैसे-वैसे और अधिक खतरनाक हो गया। न्यूजीलैंड टीम के इस तेज गेंदबाज के 10 ओवर पूरे होने से पहले ही भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हेनरी ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इनमें विराट कोहली सहित चार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अजमेर: मादक पदार्थ तस्कर की 32 लाख की संपत्ति जब्त, परिजनों के नाम पर खरीदे थे वाहन